- Hindi News
- मंडी की समस्याओं को लेकर किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
मंडी की समस्याओं को लेकर किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
नगरमें स्थित मंडी में विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान संघ के बैनर तले मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने मंडी में व्याप्त समस्याओं का जल्द निराकरण कर सुविधा देने की मांग की है।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कृषि उपज मंडी में कई माह से इलेक्ट्रानिक तौल कांटे बंद है। शासन ने लाखों रुपए खर्च कर सभी कृषि उपज मंड़ियों में इलेक्ट्रानिक तौल कांटे लगाए है। जो खेतिया मंडी है। इसके बाद भी मंडी में अब तक तौल कांटे शुरू नहीं किए है। यदि मंडी समिति का इलेक्ट्रानिक तौल कांटा शुरू हो जाए तो किसानों की उपज का तौल सही मिलेगा। जो किसानों के हित में है। मंडी में नीलाम हुए उपज की नीलामी के बाद जो व्यापारी उपज खरीदता है। उस उपज की हम्माली किसानों से वसूल की जाती है। जबकि उपज को किसान मंडी गोडाउन तक ले जाते हैं। मंडी में बाहर से आए किसानों एवं पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था नहीं होने से किसानों में राेष है। किसानों एवं पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था की जाए। साथ ही स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। उसे भी शुरू किया जाए। इस समस्या के संबंध में भारतीय किसान संघ ने 7 अक्टूबर को किसान जन जागरण सभा के दौरान ज्ञापन दिया था। इसके बाद भी अब तक निराकरण नहीं किया गया है। किसान संघ के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा इस समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया ताे संघ द्वारा मंडी बंद कराकर जन आंदोलन किया जाएगा।
समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपते किसान संघ के सदस्य।