राणाप्रताप चौक में सत्संग आज
राणाप्रताप चौक में सत्संग आज
खेतिया| नगरके राणाप्रताप चौक में 13 दिसंबर को सत्संग का आयोजन किया जाएगा। आयोजक महेश भावसार ने बताया स्व. संत ठाकरसिंहजी एवं कृपालसिंहजी महाराज की असीम कृपा एवं संत बलजीतसिंहजी महाराज की प्रेरणा से स्थानीय ठाकरसिंह सत्संग समिति 13 दिसंबर शाम को राणाप्रताप चौक में महाराष्ट्र के नागपुर से रहे बाल प्रचारक बालसंत सत्संग देंगे। रात 8 से 9 बजे तक सत्संग का आयोजन किया जाएगा।इसके बाद 9 से 10 बजे के बीच लंगर की प्रसादी का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी महिला एवं पुरूषों से शामिल होने का आह्वान किया है।