पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनियों ने 132 युवाओं का चयन किया

कंपनियों ने 132 युवाओं का चयन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंपनियों ने 132 युवाओं का चयन किया

खेतिया: मप्रराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन संकुल खेतिया के अंतर्गत 11 दिसंबर को संकुल स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिला अधिकारी अभिमन्यु सेंगर, जिला प्रबंधक राजेश विश्वकर्मा, हिमांशु शुक्ला ने मां सरस्वती का पूजन कर मेले की शुरुआत की। मेले में नवभारत फर्टिलाइजर कंपनी धुलिया, प्रतिभा सिनटेक्स पीथमपुर, सेंटम, कौशल विकास केंद्र पानसेमल, प्रियदर्शनी कंपनी ने हिस्सा लिया। इसमें मलगांव, भातकी, निसरपुर, मोरतलाई, बादरीयाबड के युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। मेले में आए युवाओं को कंपनी के कर्मचारियों ने रोजगार के बारे में जानकारी दी। संकुल स्तरीय मेले में 158 युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें से 132 युवाओं का चयन किया।

रोजगार मेले में पंजीयन कराते युवा।