पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला बताई

विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला बताई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल विश्व देव संस्कृति विश्व विद्यालय हरिद्वार से इंटरशिप के तहत आई देव कन्याओं ने विद्यार्थियों को गायत्री शक्ति पीठ में संस्कृति का परिचय दिया। देव कन्या सविता मौर्य, दीपिका, नीलम चौधरी, रुपाली बागदे ने विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला बताई।

इसमें जीवन के चलते यश संपादन करना, मनुष्य में मानवीय गुणों का समावेश करना, सामाजिक क्षेत्र में काम करने के गुणों पर प्रकाश डाला। योग प्राणायाम भी बच्चों को सिखाए। इसमें शबरी बाई आश्रम शाला, रविंद्रनाथ टैगोर विद्यालय, सेंटमेरी स्कूल, शासकीय कन्या उमावि खेतिया, पानसेमल, वेदांत गुरुकुल विद्यापीठ, भातकी व राखी बुजुर्ग की स्कूल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल में देव कन्याओं ने कार्यक्रम दिए। इस दौरान संजय कुमार शिरोडे, दशरथ चौधरी, प्रकाशचंद्र शार्दुल, ब्रिजलाल सोनवणे, रतन येसीकर, राजकुमार पुरोहित सहित अन्य का सहयोग रहा।

गायत्री शक्ति पीठ में हवन में यज्ञ में आहुतियां डालते विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...