- Hindi News
- जैन संस्कार धार्मिक पाठशाला की दिखाई प्रदर्शनी
जैन संस्कार धार्मिक पाठशाला की दिखाई प्रदर्शनी
श्रीअखिल भारतीय समरव्य जैन श्रावक संघ एवं संघ की ही महाराष्ट्र ईकाई का दो दिनी वार्षिक अधिवेशन का सोमवार को समापन हुआ। अधिवेशन की शुरुआत महिला बहुमंडल के स्वागत गीत से किया। स्वागत भाषण खेतिया संघ के अध्यक्ष जसराज टाटिया ने दिया। अतिथियों का स्वागत संघ के वरिष्ठ पाबुदानी संचेती सदस्यों ने किया। अधिवेशन में जैन संस्कार धार्मिक पाठशाला की प्रदर्शनी दिखाकर संस्कारों पर चर्चा की गई।
दो दिनी अधिवेशन के पहले दिन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानचंद्र टाटिया महामंत्री रखराज जी ने संघ की विभिन्न प्रवृत्तियों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। अधिवेशन में महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बीड निवासी प्रेमचंद लौदा मंत्री दिलीप चोरडिया ने जैन संस्कार धार्मिक पाठशाला के संबंध में प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी। वहीं वर्तमान पीढ़ी के धार्मिक संस्कारों के संबंध में जानकारी दी। अधिवेशन में तमिलनाडु, कर्नाटक, छत्तीसगढ, गुजरात, महाराष्ट्र राजस्थान, मप्र सहित अन्य राज्यों से करीब 400 प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान संघ के युवा संगठन अध्यक्ष सचिन बरडिया, महामंत्री कैलाश लुणावत, राष्ट्रीय महिला मंडल अध्यक्ष बैंगलोर निवासी निर्मला सुराणा, महाराष्ट्र ईकाई की महिला अध्यक्ष पारस बेन मोदी, युवा संगठन के अध्यक्ष हेमराज दुगड़, संघ के महामंत्री शांतिलाल िबनायक्या सहित अन्य संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जितेंद्र बोहरा ने किया तथा आभार हीरालाल संचेती ने माना।
अधिवेशन में समाज के लोगों को जानकारी देते पदाधिकारी।