पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाथ धुलाई : प्रशिक्षण दिया स्वच्छता की शपथ दिलवाई

हाथ धुलाई : प्रशिक्षण दिया स्वच्छता की शपथ दिलवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ मध्यप्रदेश अभियान| चयनित शालाओं के नोडल अधिकारी हुए शामिल, एपीसी ठाकुर ने दिया प्रशिक्षण

कुक्षी| स्वच्छमध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत 15 अक्टूबर को मनाए जाने वाले हाथ धुलाई दिवस को लेकर कन्या उमावि में प्रशिक्षण दिया गया। विकासखंड स्तर की चयनित 20 माध्यमिक 01 प्राथमिक शाला के नोडल अधिकारी शामिल हुए। एपीसी कमलसिंह ठाकुर, भूषण देशपांडे, एम शरण ने प्रशिक्षण दिया।

खंड समन्वयक अमिता पगारे ने अभियान की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर महेश सेंगर, कृपाल शर्मा ने हर बिंदू की जानकारी दी। जनपद सीईओ जेपी मिश्रा संकुल प्राचार्य महेश चतुर्वेदी, बीआरसी योगेश पटेल, बीएसी मुकेश पाटीदार, दरियावसिंह रावत, जनशिक्षक नोडल अधिकारी आदि उपस्थित थे। संचालन मनोज साधु ने किया। इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ ग्रहण करवाई गई।