बोहरा समाज ने जुलूस निकाला
राजगढ़| बोहरासमाज मसजिद से धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन मौला की 104वीं मिलाद पर जुलूस निकाला गया। स्काउट बैंड कुक्षी ने आकर्षक प्रस्तुति दी। जुलूस में पांच घोड़े शामिल थे। बच्चे बैठे थे। जयकारे लग रहे थे। सात बाइक सवार युवा टीम साफा पहने आगे चल रहे थे। मुल्ला अब्बास गोधरावाले आमिल साहब की सदारत में जुलूस निकला। नगर परिषद की ओर से सीएमओ विजय शर्मा एवं पूर्व नपं अध्यक्ष सुरेश तातेड़ ने स्वागत किया। एसडीएम जुलूस में चले। पुन: मसजिद पहुंचा, जहां पर जमात कमेटी ने एसडीएम शैलेंद्र सिंह चौहान एवं सुरेश तातेड़ का शॉल श्रीफल से सम्मान किया। मसजिद में ऑनलाइन उदयपुर से टीवी स्क्रीन पर लाइव टेलीकाम देखा। 14 फरवरी को मसजिद के पीछे बोहरा समाज मोहल्ले में एवं माताजी मंदिर न्यू बस स्टैंड कार्नर तक स्वच्छता अभियान चलाएगा।
राजगढ़. जुलूस में कुक्षी से आए बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी।