- Hindi News
- कभी डांट फटकार तो कभी साथी विधायकों को चुप कराते रहे मिश्र
कभी डांट-फटकार तो कभी साथी विधायकों को चुप कराते रहे मिश्र
12797 किसानों को बांटे फसल बीमा के प्रमाण पत्र
दो ग्रापं में राजीव गांधी सेवा केंद्र निर्माण के प्रस्ताव का अनुमोदन
पंचायतों की वीडियो कॉन्फ्रेंस और मांडू की वेबसाइट का शुभारंभ
प्रभारी मंत्री ने कृषि सलाहकार समिति की बैठक भी ली। बैठक में ई-पंचायत कक्ष योजना के तहत ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कम्प्यूटर की सुविधा से जोड़ा गया। 10 ग्राम पंचायतों में प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा से चर्चा की। व्यवस्था का शुभारंभ किया। जिले के ऐतिहासिक पुरातात्विक महत्व के पर्यटन स्थल मांडू की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला किसान भी पहंुची।
किसान सम्मेलन में आए किसानों को प्रमाण पत्र दिए गए।
जियोस बैठक में कई अहम मुद्दों पर अनुमोदन भी हुआ। 2 ग्राम पंचायतों पिटगारा फूलगांवड़ी में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र निर्माण के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। बाल संरक्षण समिति के व्यय संबंधी प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया। कलेक्टर ने सभी 22 आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। कुक्षी डही ब्लॉक में भी आवासीय प्रशिक्षण केंद्र शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में नई ईवीएम मशीन की संचालन की प्रक्रिया का मास्टर ट्रेनर्स हरिसिंह कुशवाह ने प्रदर्शन किया।
मिलन महल परिसर में जिला स्तरीय कृषक सम्मेलन हुआ। प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा धरती पुत्र किसानों की चिंता मुख्यमंत्री को हमेशा रहती है। उनके मन में नित नए विचार आते हैं। मुख्यमंत्री स्वयं किसान के बेटे हैं, इसलिए किसानों की पीड़ा को बखूबी समझते हैं। अध्यक्षता सांसद सावित्री ठाकुर ने की। पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, विधायक धार नीना- वर्मा, विधायक मनावर रंजना बघेल, विधायक धरमपुरी कालूसिंह ठाकुर, विधायक सरदारपुर वेल सिंह भूरिया, विधायक कुक्षी सुरेंद्रसिंह बघेल, अध्यक्ष जिला पंचायत मनोज सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश धाड़ीवाल, नगर भाजपाध्यक्ष अनिल जैन मंचासीन थे। प्रभारी मंत्री ने कहा प्रदेश के इतिहास में पहली बार पूरे प्रदेश भर में किसानों को 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक की बीमा राशि के प्रमाण पत्र एक ही दिन में वितरित किए जा रहे हैं। कलेक्टर जयश्री कियावत ने किसान सम्मेलन में बीमा दावा राशि के प्रमाण पत्र वितरण, कृषि क्रांति रथ के भ