वसंत पंचमी पर दर्शन-पूजन के लिए रैली निकाली, दिया ज्ञापन
वसंत पंचमी पर भोजशाला में निर्बाध दर्शन-पूजन करने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने सोमवार को बाइक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हिंदू जागरण मंच के आह्वान पर साई सिटी कुक्षी से बाइक रैली आयोजित की गई। रैली के पूर्व एसडीएम दारासिंह ठाकरे को विश्व हिंदू परिषद की ओर से ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से अपेक्षा की गई कि वह इस दिन भोजशाला में अखंड दर्शन-पूजन-हवन करने की व्यवस्था करेगा। ज्ञापन और बौद्धिक के बाद साई सिटी प्रांगण से रैली गायत्री कालोनी, आलीराजपुर रोड, विजय स्तंभ, बड़पुरा, भावसार मोहल्ला, लोणी दरवाजा, सुतार मोहल्ला, सिर्वी मोहल्ला, सोनी मोहल्ला, मंगलवारिया, जवाहर चौक, दाताहरि चौक, पाटीदार मोहल्ला, पड़ावा और सिनेमा चौपाटी होते हुए साई मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली में बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राज बर्फा, रामाजी पंवार, रवींद्र सोनी, आदेश सोनी, विनोद गुप्ता, रामेश्वर चौधरी आदि शामिल हुए।
कुक्षी. एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हिंदू संगठन के लोग।