अज्ञात जानवरों के आतंक से परेशान
अज्ञात जानवरों के आतंक से परेशान
कतरगांव| चंदाबाईगदड़िया लोहार के बाढ़े से 6 बकरियां अज्ञात जानवर उठा ले गया। बाद में दो बकरियों का शव मिला। जिसका परीक्षण डॉ. जगवीरसिंह कनेश ने किया। गांव के जयंत की सूचना पर वन विभाग रेंजर देवेंद्र वाजपेयी जांच के लिए पहुंचे।
आर्यरोहतक प्रभारी बने
बलवाड़ा| कैलाशविजयवर्गीय को विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भूपेंद्र आर्य को हरियाणा के रोहतक विस क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। जानकारी बलवाड़ा भाजपा मंडल महामंत्री शिवप्रसाद जाट ने दी।