कबड्डी स्पर्धा में मातंदा का जय सियाराम क्लब विजेता
विधायक कप में देर रात तक 16 टीमों ने बीच मुकाबला हुआ
भास्कर संवाददाता | महेश्वर
उत्कृष्ट स्कूल मैदान पर शनिवार रात विधायक कप कबड्डी स्पर्धा में 16 टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मातंदा का जय सियाराम क्लब विजेता रहा। फाइनल मुकाबला बलवाड़ा के शिवाजी क्लब व मातंदा की टीम के बीच हुआ। पुलिस एकेडमी महेश्वर ने तीसरा स्थान पाया। स्पर्धा के विजेताओं को विधायक राजकुमार मेव ने पुरस्कृत किया। इस दौरान नप अध्यक्ष दामोदरदास महाजन, मंडल अध्यक्ष लोकेश सिंह मंडलोई, महेश पाटीदार, अश्विन जोशी, बक्सीराम यादव, विक्रम यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज पाटीदार एवं दिनेश दुबे ने किया।
विधायक कप विजेता मातंगा की कबड्डी टीम ट्रॉफी के साथ।