- Hindi News
- भीकनगांव. ममतारथ अभियान के तहत सामुदायिक उपस्वास्थ्य केंद्र से टीकाकरण
भीकनगांव. ममतारथ अभियान के तहत सामुदायिक उपस्वास्थ्य केंद्र से टीकाकरण
भीकनगांव. ममतारथ अभियान के तहत सामुदायिक उपस्वास्थ्य केंद्र से टीकाकरण के प्रति जनजाग्रति लाने के लिए कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं ने साइकिल रैली निकालकर टीकाकरण का महत्व का संदेश आमजन तक पहुंचाया। ममता अभियान का उद्देश्य मातृ-मृत्यु, शिशु-मृत्यु एवं प्रजनन दर में कमी लाना है।
घुघरियाखेड़ी. गांवसहित देवलगांव की स्कूली छात्राओं ने टीकाकरण तथा ममता अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली। रैली उपस्वास्थ्य केंद्र से होते हुए ग्राम आरोग्य केंद्र देवलगांव में समाप्त हुई। सेक्टर सुपरवाइजर एएनएम मीरा डाबर, आशा कार्यकर्ता विद्या कुशवाह, सारिका मंडलोई, सहयोगिनी ममता पटेल सरपंच नाथीबाई शामिल हुई।
महेश्वर. मातृत्वसुरक्षा एवं शिशु सुरक्षा के लिए ममता अभियान अन्तर्गत जनजाग्रति के लिए विकासखंड के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने प्रजनन, मातृ शिशु, बाल्य एवं किशोर स्वास्थ्य के प्रति स्नेह, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए संदेश दिया। रैली का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर महाजन, बीईई सलमा शाह एवं डाॅ. बीएस कनये ने किया। इस अवसर पर बीपीएम एस चौहान, एसपी मंडलोई ने रैली का संचालन करते हुए नारे लगाए।
गोगांवा. शनिवारको स्वास्थ्य केंद्र से टीकाकरण जागरुकता रैली निकाली। रैली को बीएमओ डॉ. वीके वंदावड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कन्या माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने टीकाकरण के महत्व का संदेश देते हुए नारे लगाए। आमजन को बीमारियों के बचाव के लिए संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य ललिता मंडलोई, व्याख्याता बीके शर्मा, प्रधान पाठक महेश शर्मा, शकील खान, परसराम कर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टीकाकरण जागरुकता रैली