- Hindi News
- मां नर्मदा हिन्दू संगम मंच का परीक्षण में एक साथ 120 से ज्यादा कार्यकर्ता और मजदूर चढ़े
मां नर्मदा हिन्दू संगम मंच का परीक्षण में एक साथ 120 से ज्यादा कार्यकर्ता और मजदूर चढ़े
महेश्वर|मां नर्मदाहिंदू संगम (10 फरवरी) के जिस मंच पर संत-महात्मा संघ प्रमुख डाॅ. मोहन भागवत बैठेंगे, शनिवार उसका परीक्षण हुआ। जिसमें वह खरा उतरा। 120 से ज्यादा कार्यकर्ता निर्माण में लगे मजदूर मजबूती जांचने के लिए मंच पर चढ़े। धर्मसभा स्थल पर 116 फीट लंबाई 16 फीट चौड़ाई का 12 फीट ऊंचा हाइड्रा मंच बनाया है। दाएं बाएं तरफ सीढ़ियां हैं। मंच पर 12 फीट ऊंची सीलिंग लगाई है। केंद्रीय समिति के व्यवस्था प्रमुख श्रीपाद कुलकर्णी ने बताया हाइड्रा निर्मित मंच का निर्माण दो दिन में हुआ है। इस दौरान संघ के प्रांत प्रचारक पराग अभ्यंकर, प्रांत शारीरिक प्रमुख बलीराम पटेल, समिति के महाप्रबंधक कैलाश आवले, मंच निर्माण प्रमुख महेंद्र सुराणा के अलावा प्रदेश के श्रम अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अंतरसिंह आर्य मौजूद थे। व्यवस्थाओं के लिए मैदान में दिनभर रेखांकन कार्य चला। इंदौर विभाग सहकार्यवाह रूपसिंह नागर, मैदान बैठक प्रभारी महेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में 30 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने मैदान पर रेखांकन कर जिलावार ध्वज पताकाएं लगाईं। राजेश रावत, कैलाश माली साथियों ने रंगोली का रेखांकन किया।