मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत
महेश्वरतहसील के झापड़ी के अजजा के लोगों ने शनिवार एसपी अमितसिंह से शिकायत की। इसमें जातिसूचक प्रताड़ना के साथ गाली-गलौच मारपीट के आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मंडलेश्वर टीआई को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। अजजा परिषद प्रदेश युवाध्यक्ष डॉ. िहमांशु गोखले, मंगीबाई, मनाेज, अशोक अमलचंद, कपिल, अनिल अंबाराम ने बताया 3 फरवरी को गांव के विनोद , मोहन , मनोज पाटीदार, नरेंद्र, भंवर पाटीदार, बसंत, रामेश्वर , बिहारी, कृष्णा , राजेश पाटीदार, राजू, गोलू, लच्छू, ज्ञानू, जगदीश, कन्हैया, ओम, प्रकाश, भुवानीराम, गजू पाटीदार, नरेंद्र साद, गोविंद धारिया और साथियों ने मिलकर महिलाओं, पुरुष और बच्चों के साथ जातिसूचक शब्दों को प्रयोग कर मारपीट की है। जब मंडलेश्वर टीआई के पास शिकायत के लिए गए तो उन्होंने रवाना कर दिया। उन्होंने कहा आरोपी हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
एसपी अमित सिंह को शिकायत करते अजा के लोग।