मानस सेवा के गठित ट्रस्ट का शुभारंभ
मानस सेवा के गठित ट्रस्ट का शुभारंभ
महेश्वर| ट्रस्टका गठन केवल मानस सेवा के लिए किया गया है। ट्रस्ट की मंशा है इस देश में हर गरीब मरीज को दवाई हासिल हो। इसके शुरुआती दौर में ग्राम आशापुर के 21 व्यक्तियों का चयन किया गया। यह बात श्रीस्वामी समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट मंडलेश्वर के संस्थापक महेश जोशी ने कही। ट्रस्ट की जानकारी एवं कार्यप्रणाली की जानकारी भूपेन्द्र चौहान ने दी। इस अवसर पर बीएमओ डाॅ. बीएस कनये, डाॅ. बीएल लछेटा, डाॅ. चंद्रजीत सांवले, महेश पाटीदार, कैलाश मुकाती, महादेव पाटीदार, रितेश पाटीदार, सूरज गुर्जर, संजय पाटीदार उपस्थित थे।