व्यवस्थाओं के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी
कसरावद | मंगलवारको मां नर्मदा हिंदू संगम के लिए नगर में पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मुख्य चौराहों पर बल तैनात करेगा। मंडलेश्वर मार्ग पर आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बालसमुद से नगर तक पुलिस वज्र वाहन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखेगी। थाना प्रभारी गिरीश जेजुरकर ने बताया नावड़ातोड़ी से महेश्वर पार जाने वाली नाव बंद रखी गई है। नाविकों को मंगलवार नाव बंद रखने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।