द्वारकाधाम के लिए तीर्थयात्री रवाना
द्वारकाधाम के लिए तीर्थयात्री रवाना
महेश्वर|द्वारकाधाम तीर्थदर्शनके लिए गुरुवार को 20 तीर्थयात्री रवाना हुए। जनपद पंचायत के अहिल्या सभागृह में सुबह 11.30 बजे तीर्थयात्रियों का विधायक राजकुमार मेव ने स्वागत किया। दोपहर 12.15 बजे यात्री बस द्वारा तीर्थयात्री खंडवा के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अनुकूल जैन, नगर परिषद अध्यक्ष दामोदरदास महाजन, जनपद सीईओ बी. सिसोदिया, नायब तहसीलदार भागीरथ वाकला, नगर व्यापारी संघ अध्यक्ष गो वंद उपाध्याय, जनपद पंचायत के आरएल बरसेना, मानसिंह चौहान, सरपंच रतनसिंह रंधावा, जनपद उपाध्यक्ष मुकेश चोपड़ा, मनोज पाटीदार, विष्णु यादव, मनोहर यादव, विक्रम पटेल, नारायण नामदेव थे।
तीर्थयात्रियों को रवाना करते विधायक एवं जनप्रतिनिधि।