- Hindi News
- 3 लाख धर्मरक्षकों पर बरसेंगे फूल 1500 लोगों ने बनाए भोजन पैकेट
3 लाख धर्मरक्षकों पर बरसेंगे फूल 1500 लोगों ने बनाए भोजन पैकेट
पार्किंग, स्वास्थ्य, पेयजल सहित 19 अलग-अलग व्यवस्थाएं बांटी
सिटीरिपोर्टर|खरगोन/महेश्वर
महेश्वरमें 10 फरवरी को नर्मदा किनारे हिंदू समरसता का प्रवाह बहेगा। संघ प्रमुख डॉ मोहनराव भागवत आएंगे। वे यहां तैयार 12 फीट ऊंचाई के करीब 50 टन लोहे के मंच से संबोधित करेंगे। हिंदू संगम में मालवा-निमाड़ के सैकड़ों संत भी शामिल होंगे। तीन लाख हिंदू धर्मरक्षक आएंगे। पहले वे नर्मदा मंे स्नान-ध्यान करेंगे। फिर धर्मसभा में भाग लेंगे। उनकी अगवानी में नर्मदा किनारे नावाें पर भगवा पताकाएं लहरा उठी हैं। मां अहिल्या की राजधानी वंदनद्वार बन गई। नर्मदे हर और हिंदू-हिंदू एक रहे की गूंज शुरू हो गई। धामनोद जलकोटी मार्ग के बीच 12 बजे से धर्मसभा होगी। सभा में विशेष चार्टर प्लेन से धर्मरक्षकों सभा मंच पर पुष्प रंग-बिरंगी कतरनों की वर्षा की जाएगी। प्लेन से नर्मदा को भी पुष्पांजलि दी जाएगी। शासन-प्रशासन ने कड़े चाक-चौबंद किए हैं। संतश्री उत्तमस्वामी महाराज भी मार्गदर्शन करेंगे। सोमवार आईजी विपिन माहेश्वरी, डीआइजी डी.के. आर्य, खरगोन कलेक्टर नीरज दुबे, एसपी अमितसिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर निर्देश दिए। मंच के सामने निमाड़-मालवा के 16 जिलों के धर्मरक्षक विभिन्न ब्लॉक में अनुशासन से बैठेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी-कलेक्टर ने अफसरों को निर्देशित किया।
धर्मसभा स्थल का नक्शा जारी
केंद्रीयसमिति के व्यवस्था प्रमुख श्रीपाद कुलकर्णी ने बताया धर्मसभा स्थल का नक्शा जारी किया गया। इसमंे धर्म रक्षा समिति सदस्यों की जिलावार बैठक व्यवस्था भी है। मंच आसपास वीआईपी जोन बनाया है। प्रचार प्रमुख प्रकाश भावसार ने बताया चार्टर प्लेन से धर्मसभा के दौरान नर्मदाजी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
12 घंटे बंद रहेगा 12 िकमी मार्ग
हिंदूसंगम के लिए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 किमी का मार्ग यात्री वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सामान्य यात्री इस रुट पर नहीं जाए तो बेहतर होगा। धामनोद के पास खराड़ी से मंडलेश्वर के बीच सिर्फ हिंदू संगम में जाने वाले वाहन ही जा पाएंगे। स्नान के दौरान लोगों के पहुुंचने से यातायात में बांधा पहुंचने को देखते हुए नर्मदा तट से महेश्वर के मुख्य मार्ग पर दोपहिया वाहन भी नहीं आ-जा सकेंगे।
सांस्कृतिककार्यक्रमों से अगवानी
डॉभागवत की अगवानी में निमाड़-मालवा वनवासी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अगवानी की जाएगी। वे 10 बजे इंदौर से कार से यहां 12 बजे पहुंचेंगे। हिंदू संगम को संबोधित करने के बाद नर्मदा भवन में भोजन में दाल-रोटी, चावल सलाद लेंगे।
1500लोगों ने तैयार कराए भोजन पैकेट
भोजनव्यवस्था प्रभारी राजकुमार मेव ने बताया 100 लोगांे के 15 सेक्टर 3 लाख पैकेट भोजन बनाने में लगे हैं। ढाई लाख पैकेट महेश्वर क्षेत्र में तैयार हुए हैं। 31 कार्यकर्ता नियत स्थान पर पैकेट्स पहुंचाएंगे।
मंच को ध्वज पताकाओं से सजाया गया।