स्वाइन फ्लू के तीन संदिग्ध इंदौर रैफर
जिले में मृतक संख्या दो हुई, दो मरीजों में निगेटिव निकले सेम्पल
हैल्थरिपोर्टर|खरगोन
जिलेके नांद्रा में शुक्रवार इंदौर में हुई संदिग्ध 45 वर्षीय महिला की मौत के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार महिला की रिपोर्ट पहुंची। शनिवार अंतिम संस्कार में लोग मुंह और नाक पर रुमाल रख शामिल हुए थे। जिले में पंद्रह दिनों में स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं की मौत चुकी है। जबकि एक दर्जन संदिग्ध मरीजों का इंदौर में इलाज जारी है। सोमवार जिला अस्पताल से तीन और संदिग्ध मरीजों को रैफर किया है। पंद्रह दिन तक मिले मरीजों में से दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला अस्पताल में सोमवार स्वाइन फ्लू की आशंका में तीन मरीजों को इंदौर रैफर किया है। इसमें शहर के 29 वर्षीय युवक, गोगावां की पांच साल का बच्चा और ऊन बुजुर्ग क्षेत्र की तीन माह की बच्ची शामिल है। इसमें युवती हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में दो दिन से युवक का इलाज जारी था। युवक रविवार रातभर खांसता और छींकता रहा। सोमवार डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे रैफर किया। हालत बिगड़ने पर दो बच्चों को भी इंदौर रैफर किया। इसके रविवार महेश्वर के 48 वर्षीय व्यक्ति और शनिवार भी दो संदिग्ध मरीजों को इंदौर रैफर किया है। सर्दी -जुकाम के करीब 10 मरीजों का इलाज जारी है। जिला अस्पताल में सोमवार दोपहर 1 बजे बैठक हुई।
^तीन संदिग्ध मरीजों को इंदौर रैफर किया है। कई मरीजों का इलाज इंदौर में जारी है। स्वाइन फ्लू का इलाज संभव है। लक्षण दिखने पर अस्पताल में जांच कराए। -डॉ.विराज भालके, सीएमएचओ
दो निगेटिव, दो की मौत एक दर्जन का इलाज जारी
जिलेमें पंद्रह दिन में डेढ़ दर्जन से ज्यादा संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। कुछ दिन पहले सामपरपाट की 37 वर्षीय महिला और इंदौर निवासी 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसके पहले बड़वाह के 49 वर्षीय व्यक्ति और लिख्खी की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई थी, लेकिन दोनों स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे हैं।