- Hindi News
- धूलकोट में बेर चने के बराबर ओले गिरे, झिरन्या में आंधी के साथ बारिश
धूलकोट में बेर चने के बराबर ओले गिरे, झिरन्या में आंधी के साथ बारिश
भास्कर टीम | झिरन्या/धूलकोट/ भीकनगांव/ महेश्वर/ कसरावद
जिलेमें मंगलवार शाम अचानक मौसम बदला और कई स्थानों पर आंधी के साथ तेज बारिश और ओले गिरे। बारिश से मौसम में ठंडक घुली। किसानों ने फसलों के नुकसान की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार झिरन्या में शाम 6 बजे से तेज हवा के साथ आंधी शुरू हुई। एक घंटे बाद बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हुई। शाम करीब 7.30 बजे बिजली गुल हो गई। धूलकोट में रात 8.30 बजे तेज बारिश के साथ ओले गिरे। ग्रामीणों के अनुसार चने से बड़े आकार के ओले गिरे। महेश्वर में रात 8 बजे से बादल गरजे और तेज बारिश हुई। कसरावद में आठ बजे हल्की बारिश हुई। गोगावां के आसपास क्षेत्रों में भी बारिश हुई। भीकनगांव में सोमवार रात को तेज हवाएं चली। भीकनगांव और बमनाला में रात 9.30 बजे तेज बारिश हुई। किसान विशाल कापसे, खुमानसिंह बारेला ने बताया बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान होगा।
छाएबादल, हुई बूंदाबांदी
खरगोन| मौसमने मंगलवार शाम को बदलाव आया। बादल छाए और गरज के साथ बूंदाबांदी हुई। सड़कें भीग गई। हवाएं भी चली। मौसम ठंडा हो गया। रात 9.45 बजे तक माहौल ऐसा ही रहा। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। शाम को बादल छाए। कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार मौसम में आए बदलाव के चलते एक दिन में तापमान में ढाई डिग्री बढ़त दर्ज की गई है। सोमवार अधिकतम तापमान 28.4 न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार 28.4 12.5 डिग्री हो गया है। मौसम में आए बदलाव से गेहूं की फसल को लाभ ही होगा। जिन किसानों ने देरी से गेहूं की बोवनी की थी उन्हें ठंड के चलते एक सिंचाई कम करना होगी हालांकि बादल के चलते चने में इल्लियाें की आशंका बढ़ गई है।
खरगोन में मंगलवार रात 9.45 बजे गरज के साथ बूंदाबांदी हुई।
धूलकोट. बैरके आकार के ओले गिरे।