- Hindi News
- महेश्वर| मंडलेश्वररोड पर स्वागत द्वार (अहिल्या द्वार) का काम बंद
महेश्वर| मंडलेश्वररोड पर स्वागत द्वार (अहिल्या द्वार) का काम बंद
महेश्वर| मंडलेश्वररोड पर स्वागत द्वार (अहिल्या द्वार) का काम बंद है। लाखों रुपए की लागत से बनने वाले स्वागत द्वार का कार्य करीब 6 साल पहेल नगर परिषद ने शुरू कराया था। निर्माण के कुछ महीने बाद ही निर्माण अधूरा रह गया। इसके बाद चार साल तक कोई काम नहीं हुआ। वर्तमान नगर परिषद ने कुछ महीनों पहले स्वागत द्वार का अधूरा काम पूरा करने की कवायद शुरू की लेकिन रुक-रुक कर चल रहा काम कब मूर्त रुप लेगा इसका किसी को पता नहीं है। महाराष्ट्र के मूर्तिकार डिजाइनरों को दिए गए इस काम के संबंध में नगर परिषद के सब इंजीनियर हरिनारायण पाटीदार ने बताया ठेकेदार से पिछले 15 दिनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है इससे कार्य बंद पड़ा है। स्वागत द्वार का कार्य अंतिम चरण में है। रंग-रोगन कर शीघ्र कार्य पूर्ण किया जाएगा।
अहिल्या द्वार का काम अधूरा