- Hindi News
- जांच के लिए आए अफसर, फिर भी नहीं खोला पंचायत
जांच के लिए आए अफसर, फिर भी नहीं खोला पंचायत
जांच के लिए आए अफसर, फिर भी नहीं खोला पंचायत
नांद्रा| ग्रामपंचायत नांद्रा में हो रही अनियमितताओं की शिकायत के बाद जनपद पंचायत महेश्वर से रविवार को एक जांच दल आया, लेकिन पंचायत भवन पर ताला लगा नजर आया। ग्रामीणों ने यहां हो रही अनियमितताओं की शिकायत की थी। दल ने पंचनामा बनाकर ग्रामीणों की शिकायत सुनी। सहायक यंत्री डीसी पाटील, खंड पंचायत अधिकारी आरएल बरसेना, पंचायत समन्वयक अनारसिंह पटेल, उपयंत्री राकेश कुशवाह, प्रवीण पाटीदार यहां आए। खंड पंचायत अधिकारी आरएल बरसेना ने बताया ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायत का रिकार्ड जांचने आए थे। सरपंच सचिव को सूचना देने के बाद भी उन्होंने पंचायत भवन नहीं खोला।