हर गांव में होगी कलश स्थापना
हर गांव में होगी कलश स्थापना
बेड़िया: महेश्वरमें 10 फरवरी 15 को होने वाले मां नर्मदा हिंदू संगम को लेकर स्थानीय गायत्री मंदिर में मां नर्मदा के जल से भरे कलशों का पूजन हुआ। बैठक प्रमुख विवेक भटोरे ने बताया इन कलशों को हर गांव के मंदिर में रखकर पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही हर गांव में धर्मसभा भी होगी। 10 फरवरी को प्रत्येक गांव की मिट्टी जल महेश्वर में एकत्रित किए जाएंगे। इससे शिवलिंग का निर्माण होगा। बैठक में रेवाराम चौधरी, नरेंद्र गांवशिंदे, गंभीर जायसवाल मौजूद थे।