800 किलो महुआ लहान नष्ट िकया
800 किलो महुआ लहान नष्ट िकया
बड़वाह | अाबकारीविभाग ने वन क्षेत्र मोदरी में नाले के किनारे देशी शराब बनाने में काम आने वाले कींडवित 800 किलो महुआ लहान मौके पर नष्ट किया। वृत्त उपनिरीक्षक उमेश स्वर्णकार ने बताया कड़की तथा खमकी बारूल तथा टांडा के जंगल में अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर कार्यवाही की गई थी। नावघाटखेड़ी, सिरलाय और गवली मोहल्ला में दबिश देकर राजेश, अजय यादव, प्रहलाद,धर्मेंद्र, घनश्याम के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। चालीस लीटर अवैध हाथभट्टी शराब जब्त की। कार्रवाई में मुख्य आरक्षक गंभीर सिंह वास्कले तथा शिवप्रसाद काजले की विशेष भूमिका रही। श्री स्वर्णकार ने बताया कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
किसानसंघ की रैली आज, सौंपेंगे ज्ञापन
िपपल्या बुजुर्ग | भारतीयकिसान संघ महेश्वर तहसील इकाई के तत्वावधान में 18 सितंबर को संत कालूजी महाराज के समाधि स्थल पिपल्याखुर्द में किसान एकत्रित होंगे। कृषि उपजमंडी में किसानों की आमसभा होगी। सभा के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। िकसान संघ अध्यक्ष दुर्गाशंकर जाट, सदस्य रामेश्वर गुर्जर, भारत मुकाती, लक्ष्मण परमार ने इस दौरान रैली को सफल बनाने की अपील की।
डुडगांवमें महिला की करंट लगने से माैत
बेड़िया | ग्रामडुडगांव में कमलाबाई पति लक्ष्मीनारायण जाति परदेशी (45) की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर पर बिजली की सीगढ़ी पर चाय बना रही थी। तभी उसे करंट लगा। उसकी मौत हो गई। डुडगांव चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया। पोस्टमार्टम डॉ. अरविंद कुशवाह ने पोस्टमार्टम किया। शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
पुरानीरंजिश में बाएं हाथ पर ब्लेड मारी
बड़वाह | जयलपुरामें पुरानी रंजिश को लेकर मजीद पिता गफ्फार खान (29) को वहीं के निवासी अमजद पिता अनवर खान गणेश पिता नानकराम निवासी ने ब्लेड मारकर घायल कर दिया। शाम 4.30 बजे महेश्वर रोड पर गोपाल जीनिंग के पास दोनोंका आमना-सामना हुआ। अमजद ने मजीद के साथ विवाद किया। अमजद ने मजीद को बाएं हाथ से ब्लेड मार दी। पुलिस ने अनवर और गणेश के खिलाफ केस दर्ज किया।
बैंकप्रबंधन से व्यापारी दु:खी, शिकायत
मंडलेश्वर| भारतीयस्टेट बैंक मंडलेश्वर शाखा की कार्यप्रणाली से नाराज व्यापारी संघ ने डिप्टी जनरल मैनेजर भोपाल को पत्र लिखकर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। अध्यक्ष यशवंत तवर ने कहा बै