सदस्यता अभियान शुरू, पैम्फलेट बांटे
महेश्वर : भारतीयजनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार को नगर में सदस्यता अभियान चलाया। जय स्तंभ चौराहे से शुरू किए अभियान में कार्यकर्ताओं ने नवीन सदस्य बनाकर स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित पैम्फलेट बांटे। विक्रम पटेल, अमित जायसवाल, संतोष मेवाड़े, करण चौहान, मयूर जायसवाल, नवीन कुशवाह, मनोज गुप्ता, मोनू जायसवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।