मुनिश्री के आगमन पर किया स्वागत
मंडलेश्वर : पूज्यमुनि श्री प्रज्ञासागरजी महाराज के नगर आगमन पर दिगंबर जैन समाज द्वारा मुनि श्री का स्वागत किया। समाजजन जुलूस के रूप में निकले। जुलूस दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा। शाम 6 बजे मुनिश्री ने पूजा कराई, इसके बाद भजन संध्या हुई। मुनिश्री की आगवानी में समाज अध्यक्ष बसंत कुमार जैन, धर्मेंद्र जैन, मनोज जैन, पारस जैन, समीर जैन, नवीन जैन सहित समाजजन मौजूद थे। शनिवार को मुनिश्री महेश्वर के लिए विहार करेंगे।