तीन महीने से टेलीफोन बंद
धरगांव. झापड़ीएवं हरसगांव में टेलीफोन लाइन बंद होने से उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया जब से महेश्वर दूरभाष केंद्र पर एसडीओ महेंद्रसिंह पदस्थ हुए हैं तब से क्षेत्र में टेलीफोन लाइन बंद रहती है। उपभोक्ता विनोद श्रीराम ने बताया गांव में कई दिनाें से लाइन बंद है। इसकी शिकायत धरगांव केंद्र पर की। लेकिन यहां पदस्थ टेलीफोन आपरेटर द्वारा दाे टूक जवाब दे दिया जाता है। वहीं एसडीओ से चर्चा करने पर बताया कि आपरेटर को लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। पिछले कई महीनों से लाइन बंद होने के बाद भी मोबाइल पर कंपनी द्वारा बिल भुगतान के मैसेज किए जा रहे हैं।