बाइक सवार आमने-सामने भिड़े, 3 घायल
बाइक सवार आमने-सामने भिड़े, 3 घायल
भगवानपुरा | पीपलझोपा मार्ग पर रुमला पटेल के खेत के पास बुधवार शाम 4 बजे दो बाइक आमने-सामने भिड़ गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार पूनम पिता कलसिंग (25), बदया पिता सुमल्या निवासी अंबाखेड़ा व गंगाराम मंगू (30) निवासी कड़वापानी घायल हो गए। बाइक सवार आमने-सामने भिड़ गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
छात्र दक्ष का केंद्रीय मंत्री ने दिया सम्मान- कसरावद | डिजिटल इंडिया प्रोग्राम में विवेकानंद विद्या विहार मराल सरोवर के छात्र सहित प्रदेश के चार छात्रों के चयन के बाद केंद्रीय दूरसंचार एवं विज्ञान मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रशंसा पत्र व ट्राफी से सम्मान किया है। प्राचार्य संदीप पानट ने बताया छात्र दक्ष कुशवाह को प्रदेश के चार छात्रों सहित 4 फरवरी को सम्मानित किया। छात्र की सफलता पर स्टाफ सदस्यों ने हर्ष जताया।
परिवार सहायता राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे- कसरावद| राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत हितग्राहियों को सहायता राशि के स्वीकृति पत्र बांटे। नगर परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पाटीदार ने बीपीएल परिवार के अनिताबाई संतोष वर्मा, बसंतीबाई अमृतलाल, किरणबाई महेंद्र कुशवाह को 20-20 हजार की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे।
महिला ने जहर खाया, भर्ती- महेश्वर | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहर खाने के बाद एक महिला को बुधवार को परिजन लेकर पहुंचे। पुलिस के अनुसार खारिया निवासी ललिता पति गोविंद (26) दोपहर में जहर खा लिया। परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लाए। प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।