सराफा व्यापारियों ने वित्त मंत्री के नाम दिया ज्ञापन
महेश्वर | नगर सराफा स्वर्णकार व्यापारी संघ ने बुधवार को वित्त मंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार रंजना पाटीदार को सौंपा। संघ अध्यक्ष अश्विन पाटीदार ने बताया शासन के नए नियम के तहत सोने व चांदी की दो लाख की खरीदी-बिक्री पर भारत सरकार ने पेन कार्ड की अनिवार्यता की है जो अनुचित है। सोना-चांदी की खरीदी बिक्री किसान वर्ग व महिलाएं करती हैं, जिनके पास पेनकार्ड नहीं होते। सोना-चांदी की खरीदी बिक्री पर लगाई पेनकार्ड की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। अध्यक्ष राहुल महाजन, सचिव अजय सोनी, राजेंद्र जैन, गिरीराज सराफ, रवींद्र सराफ, निलेश सराफ, रमण सराफ, विनोद सराफ, राजू सोनी थे।