पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुग्धाभिषेक व चुनरी अर्पण के साथ मनेगा नर्मदा जयंती उत्सव

दुग्धाभिषेक व चुनरी अर्पण के साथ मनेगा नर्मदा जयंती उत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेश्वर | नर्मदा जयंती उत्सव पर रविवार को मां नर्मदा के तट पर कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। सुबह काकड़ा आरती के बाद श्रद्धालु दुग्धाभिषेक कर मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाएंगे। दिनभर पूजन-अर्चन के बाद शाम को दीपदान भी होगा।

काशी विश्वनाथ घाट के पास पुलिस विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक संजय राणा नर्मदा संस्कृत पाठशाला के पं. दिलीप सोहनी के आचार्यत्व में पूजन करेंगे। इसके साथ ही मां नर्मदा भक्त मंडल सहित अन्य स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। सुबह 6 काकड़ा आरती, दुग्धाभिषेक, चुनरी अर्पित की जाएगी। मंडल द्वारा बांके बिहारी मंदिर में कन्याभोज भी कराया जाएगा। इसी तरह मां रेवा आरती समिति भी दुग्धाभिषेक, पूजन, चुनरी अर्पण के बाद शाम को महाआरती करेगा। जयंती पर घाटों को फूलों से सजाया जाएगा। शाम को नर्मदा में दीपदान होगा। सन् 1994 में नर्मदा जयंती पर कार्यक्रम कर चुके संस्था चिंतन के सदस्य भी पारंपरिक तरीके से पूजन-अर्चन करेंगे। संस्थापक हरीश दुबे ने बताया पं. जानकी वल्लभ पंड्या के आचार्यत्व में पूजन के बाद भक्तों को प्रसादी वितरण किया जाएगा। दयालु मित्र मंडल भी शाम 6 बजे महाआरती करेगा।

खबरें और भी हैं...