खटोड़ विहिप के नगर अध्यक्ष नियुक्त
खटोड़ विहिप के नगर अध्यक्ष नियुक्त
महेश्वर| बड़दक्खनहनुमान मंदिर में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बड़वाह जिले के महेश्वर प्रखंड की बैठक हुई। इसमें विहिप की स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बड़वाह में होने वाले 20 दिसंबर को विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। महेश्वर प्रखंड से करीब तीन हजार हिंदू भाग लेंगे। विहिप के प्रांत प्रसार प्रमुख इंदरसिंह मौर्य जिला संगठन मंत्री बिहारीलाल राठौड़ की उपस्थिति में विहिप बजरंग दल के नगर अध्यक्ष पद पर दिनेश खटोड़ को नियुक्त किया गया। प्रखंड अध्यक्ष राजेश गोले, संयोजक नानुराम सेन, मंत्री राकेश नायक, उपाध्यक्ष कालु वर्मा, सहमंत्री त्रिलोक कर्मा की भी नियुक्ति की गई।
दिनेश खटोड़