पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधा घंटा तेज बारिश नर्मदा तट पर कराई मुनादी

आधा घंटा तेज बारिश नर्मदा तट पर कराई मुनादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधा घंटा तेज बारिश नर्मदा तट पर कराई मुनादी

महेश्वर। मंगलवारशाम 5.30 बजे से 6 बजे के बीच तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। नगर परिषद द्वारा मुख्य घाट के पास नर्मदा मंदिर में शाम से मुनादी शुरू की। इसमें नर्मदा तट पर लोगों को सचेत रहने को कहा।

दोघंटे तेज बारिश

झिरन्या| मंगलवारकी शाम 5 बजे से 7 बजे तक तेज गरज के साथ बारिश हुई। बारिश से रुपारेल वेदा नदी में बाढ़ का पानी गया। पांच दिनों के बाद हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया।

विद्युतमोटर चोरी

महेश्वर। मोहनागांव से अज्ञात चोर खेतों में लगी विद्युत मोटरें चुराकर ले गए। गांव के सुब्रमण्यम पटेल ने बताया रविवार रात बहादरसिंह गुलाबसिंह की खेत में लगी मोटर चोरी हो गई। इससे पहले भी दो किसानों के खेत से दो मोटरें चोर चुरा ले भागे। श्री पटेल ने बताया शिकायत पुलिस को की है।