स्कूल से अनुपस्थित तीन शिक्षक-कर्मचारी निलंबित
स्कूल निरीक्षण में शाला से अनुपस्थित रहने वाले तीन शिक्षक-कर्मचारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई। इसमें प्राथमिक विद्यालय पिपल्याखुर्द की सहायक शिक्षिका प्रमिला सांवले, उमावि धरगांव के सहायक अध्यापक अंतिम कुमार मंडलोई व माध्यमिक विद्यालय सुलगांव के भृत्य विक्रम दिसारी को सहायक आयुक्त नीलेश रघुवंशी ने निलंबित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीईओ नागर ने 5 दिसंबर को प्रावि पिपल्याखुर्द का निरीक्षण किया था। यहां दोपहर 3.40 बजे सहायक शिक्षिका सांवले बिना सूचना के अनुपस्थित थी। संस्था में छात्रवृत्ति का कार्य अधूरा व संस्था में महज 4 विद्यार्थी ही मौजूद थे। 22 दिसंबर को प्रावि सुलगांव में से सहायक अध्यापक मण्डलोई 8 दिन पहले से बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इसी तरह मावि सुलगांव के नियमित भृत्य विक्रम दिसारी भी गायब मिले। इस कार्रवाई के बाद तीनों कर्मचारियों को कारण बताआंे सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया था। जवाब नहीं मिलने व सतत अनुपस्थित रहने पर बीईओ नागर की अनुशंसा पर तीनों कर्मचारियों को निलंबित किया।