पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्ड 9 से टीकाकरण सत्र शुरू

वार्ड 9 से टीकाकरण सत्र शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेश्वर | मिशन इंद्रधनुष के तहत 2 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को संपूर्ण टीकाकरण का अभियान सोमवार को वार्ड क्रमांक 9 से शुरू हुआ। पार्षद भवानीसिंह सिंगारे ने ग्रामीणों को मिशन इंद्रधनुष की जानकारी दी। अभियान में 8 से 18 फरवरी तक विभिन्न सत्रों में बच्चों को आठ जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीका लगा रहे है। इस दौरान जागरुकता रैली भी निकाली गई। बीएमओ डॉ. अखिलेश तिवारी ने बताया टीके से डरने की जरुरत नहीं है। उन्होंने इसकी भ्रांतियों को दूर किया। कार्यक्रम में बीईई सलमा शाह, सुपरवाइजर संगीता सेन, एएनएम ललिता गिरवाल, सुपरवाइजर श्यामा तोमर आदि मौजूद थे।

यादव बने सरपंच संघ जिला अध्यक्ष

बालसमुद |
मप्र सरपंच संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष धरमसिंह परमार ने बामंदा सरपंच परसराम यादव को सरपंच संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। प्रदेश संरक्षक दिनेश शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश कार्यकारिणी ने नियुक्ति पर सहमति दी। नियुक्ति पर क्षेत्रीय विधायक सचिन यादव सहित कसरावद सरपंच संघ ने हर्ष व्यक्त किया।

श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज की बैठक 14 को

कसरावद
| श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक नावड़ातोड़ी स्थित श्री शालीवाहन मंदिर परिसर में 14 फरवरी को रखी है। कार्यकारिणी के शरद सराफ व ब्रजेश व्यास ने बताया बैठक नर्मदा जयंती उपलक्ष्य पर रखी है। बैठक के पहले नर्मदाजी पूजन, आरती होगी। समाज के नवीन दायित्वों को सौंपा गया। केंद्रीय कार्यकारिणी महिला युवा निर्वाचन, ओंकारेश्वर धर्मशाला समिति गठन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेगी। दोपहर 1 बजे से बैठक शुरू होगी।

सड़क का पैचवर्क शुरू

भग्यापुर |
मोमदिया से रसगांगली फाटा पर सड़क का पैचवर्क काम विभाग ने शुरू कराया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी गारंटी वाली सड़क दो साल में ही उखड़ने लगी थी। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विभागीय अफसरों से की थी। समाचार प्रकाशन के बाद विभाग ने काम शुरू कराया।

अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी

बिस्टान |
बस स्टैंड पर सोमवार हाट बाजार के दिन चौकी पुलिस ने सड़क पर बेतरतीब बैठे व्यापारियों को सीमा में रहने की समझाइश दी। यातायात में बाधा बन रही सामग्रियों को हटाया। सड़क पर बैठे स्थायी व अस्थायी दुकानदारों ने बाहर फैले सामान को स्वेच्छा से हटाकर पुलिस का सहयोग किया। शाम को शांति समिति की बैठक में बस स्टैंड पर यातायात सुगम बनाने पर चर्चा हुई। चौकी प्रभारी दिनेशसिंह कुशवाह, एएसआई संजीव साठे व पुलिस बल ने हाथ ठेले वालों को हिदायत देकर नियंत्रित किया।

धर्मशाला का भूमिपूजन किया

भीकनगांव |
मंडी रोड स्थित चर्मकार समाज की धर्मशाला के लिए सांसद प्रतिनिधि सुभाष जायसवाल ने भूमिपूजन किया। समाज अध्यक्ष दयाराम पगारे ने बताया धर्मशाला निर्माण के लिए समाजजनों का सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता िदनेश जायसवाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...