तारों पर रही पेड़ों की टहनियां छांटी
तारों पर रही पेड़ों की टहनियां छांटी
महेश्वर| वल्लभविहार कालोनी में सोमवार दोपहर बिजली कंपनी ने 11 केवी लाइन बंद कर मेंटेनेंस कार्य किया। कर्मचारियों ने लाइन के ऊपर रहे पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य किया। इसके साथ डीपी के ऊपर लगे जंपरों में जम रहे कार्बन को साफ किया। दोपहर 1 बजे शुरू हुआ मेंटेनेंस कार्य करीब एक घंटे तक चला।
तारों पर रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई करता कर्मचारी।