अंचल की स्कूलों में हुई संगीत कार्यशाला
अंचल की स्कूलों में हुई संगीत कार्यशाला
महेश्वर| चैतन्यधामस्थित चैतन्यधाम की संगीत विदूषी प्रेरणा कोल्हटकर द्वारा अंचल के मंडलेश्वर, महेश्वर करही हायर सेकंडरी स्कूलों में कार्यशालाएं आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि संगीत विदूषी श्रीमती कोल्हटकर ने निमाड़ क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए संगीत के विशेष पाठ्यक्रम आरंभ करने की योजना का प्रस्ताव गुरुकुल पधारे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को प्रस्ताव दिया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना पर सहमति देते हुए क्रियान्वयन की बात कही थी। कार्यशाला में प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव, व्याख्याता आरके शर्मा, चैतन्यधाम के संचालक भालचंद्र जोशी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।