बालिकाओं ने दी गरबाें की प्रस्तुति
महेश्वर|नवरात्रि पर्वपर नगर के विभिन्न गरबा पंडालों में बालक-बालिकाएं आकर्षक गरबों की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। सुमधुर गीतों के साथ बालिकाएं ताल से ताल मिलाकर मनमोहक प्रदर्शन कर रही हैं। रात 9.30 बजे से शुरू हुए। विशेष रूप से एवरग्रीन गरबा मंडल, श्री नवदुर्गा उत्सव मंडल, अंबिका गरबा मंडल, वल्लभ विहार कालोनी, सांई गरबा मंडल पांचवाड़ी, चौखंडी क्षेत्र, माली मोहल्ला, मल्हारगंज क्षेत्र में आकर्षक गरबों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। प्रसिद्ध भवानी माता मंदिर में सुबह शाम श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ रही है। रात 9 बजे होने वाली महाआरती में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मंदिर रहे हैं। पुजारी विलास सावरे ने बताया नवरात्रि की अष्टमी नवमी तिथि पर काकड़ा आरती होगी। हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।