- Hindi News
- भोपाल गड़बड़ियोंके दोषी पीडब्ल्यूडी के तीन इंजीनियर निलंबित
भोपाल- गड़बड़ियोंके दोषी पीडब्ल्यूडी के तीन इंजीनियर निलंबित
सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितता के कारण पीडब्ल्यूडी ने हरदा में पदस्थ तत्कालीन कार्यपालन यंत्री आरसी तिरोले, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी बीआर जगदेव तथा तत्कालीन उपयंत्री आरके जैन को निलंबित कर दिया है। तिरोले वर्तमान में रीवा में संभागीय परियोजना यंत्री, जगदेव भोपाल राजधानी परिक्षेत्र में चीफ इंजीनियर तथा जैन महेश्वर में पदस्थ हैं। इन अधिकारियों ने चारुवा-डेडगांव-दामोदरपुरा-कानपुरा-टेमलावाड़ी मार्ग में निर्माण के दौरान गंभीर अनियमितता की थी।