आप कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल बांटे
महेश्वर | नगरमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को बहुमत मिलने पर शुक्रवार को अस्पताल में जाकर मरीजों निर्धन लोगों को दूध, फल अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से रैली निकाली। रैली जय स्तंभ चौक से हाेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। इस दौरान राधेश्याम पाटीदार, दीपक ढाले, अल्ताफ राजा, चंद्रप्रकाश मित्तल, प्रेमचंद सोनी, शकुंतला सोनी, फूलचंद वासंदे, भुवानीराम पाटीदार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।