पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू : अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी स्क्रीनिंग

स्वाइन फ्लू : अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी स्क्रीनिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू से पंद्रह दिनों में दो की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग इंदौर में इलाज करा रहे हैं। बुधवार को पांच संदिग्ध मरीजों को इंदौर रैफर किया है। सीएमएचओ ने बताया जिला अस्पताल के बाद अब जिले के सभी दस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। स्वाइन फ्लू से मिलते-जुलते लक्षण दिखाई देने पर मरीज अब गांव के जुड़े स्वास्थ्य केंद्रों पर ही स्क्रीनिंग के लिए जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर ही उन्हें िजला अस्पताल भेजा जाएगा। इंदौर में भर्ती मरीजों का रोजाना फीडबैक लिया जा रहा है। जिन लोगों की स्वाइन फ्लू के चलते मौत हुई थी, स्वास्थ्य िवभाग ने उनके परिवार की स्क्रीनिंग भी कर ली है। जिले में नांद्रा की 45 वर्षीय महिला की शुक्रवार, साटकूर की 28 वर्षीय गर्भवती की मौत तीन दिन पहले हो चुकी है। शहर के 29 वर्षीय युवक, गोगावां का 5 साल का बच्चा, ऊन बुजुर्ग क्षेत्र की 3 माह की बच्ची महेश्वर के 48 वर्षीय व्यक्ति सहित दो अन्य को इंदौर रैफर किया है। इनके सेंपल जांच में हैं।

5 साल से कम उम्र के बच्चे 65 साल से ज्यादा के बुजुर्ग गर्भवती महिलाएं अतिरिक्त सावधानी बरतें। बीमारी से बचाव के लिए सामान्य मास्क कारगर नहीं होता, लेकिन थ्री लेयर सर्जिकल मास्क को 4 घंटे तक और एन-95 मास्क को 8 घंटे तक लगा सकते हैं। मास्क मिले तो चार परत में मलमल के साफ कपड़े को बांधें। सीएमएचओडॉ. विराज भालके ने बताया 5 संदिग्ध मरीजों को इंदौर रैफर किया है। करीब 10 मरीजों का इलाज इंदौर में जारी है।

स्वाइन फ्लू को लेकर जिला सजग है। कलेक्टर नने बुधवार को स्वास्थ्य अधिकारियों एसडीएम की बैठक ली। अफसरों को जागरुकता फैलाने के निर्देश दिए।