मंदिर का स्थापना दिवस मनाया
बड़वाह| कंवरकाॅलोनी स्थित साईं मंदिर का छठा स्थापना दिवस मनाया गया। साईं भगवान का शृंगार किया गया। सुबह 10 बजे मंदिर परिसर से पालकी यात्रा निकाली। यात्रा कंवर काॅलोनी, महेश्वर रोड, स्टेशन रोड, मुख्य चौराहा, नर्मदा रोड होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। दोपहर 12 बजे सांई भगवान की 108 दीपों से महाआरती की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ।