मेले में झूलों का आनंद उठा रहे लोग
मेले में झूलों का आनंद उठा रहे लोग
महेश्वर | नवरात्रिपर्व के मेला स्थल पर रौनक बढ़ने लगी है। शनिवार की देर रात तक मेले में आए लोगों ने झूलों का आनंद लिया। वहीं मौत का कुआं देखने के लिए भी भीड़ उमड़ रही है। मिक्की माउस पर छोटे बच्चे उछल-कूद करते खूब हंसी-िठठोली कर रहे हैं। प्राचीन भवानी माता मंदिर में दर्शन कर श्रद्धालु गरबा पांडालों में देर रात तक गरबा नृत्य देखने पहुंच रहे हैं। मेला 2 अक्टूबर तक चलेगा। 3 अक्टूबर को नवमी दशहरा पर्व एक साथ रही है।