कपड़ा दुकान में कचरे में आग लगी
महेश्वर | शुक्रवार दोपहर बाजार चौक में एक कपड़ा दुकान में कचरे में आग लगने से कांच फूट गया। आग की लपटों को देख राहगीरों ने इसकी सूचना नगर परिषद के अग्निशमन अमले को दी। हालांकि मामूली आग पर व्यापारियों ने ही पानी डालकर काबू पा लिया था। अग्निशमन की गाड़ी देखकर बाजार चौक में लाेगों की भीड़ जमा हो गई।