मां नर्मदा को चुनरी ओढ़ाई
महेश्वर | बसंत पंचमी पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मां नर्मदा को चुनरी ओढ़ाई। शुक्रवार दोपहर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर संजीव दुबे व डिप्टी कमिश्नर विनोद रघुवंशी महेश्वर पहुंचे। उन्होंने मातंगेश्वर घाट पर पूजन किया। इसके बाद नाव की मदद से उत्तर से दक्षिण तट तक मां नर्मदा की लहरों पर चुनरी अर्पित की गई। इस दौरान महेंद्र यादव, विभाग के दिलीप मालवीय आदि कर्मचारी मौजूद थे।