गायत्री मंदिर में आज मूर्ति स्थापना होगी
महेश्वर | नगर से 2 किलोमीटर दूर स्थित शिव चैतन्य साधना केंद्र में नवीन गायत्री माता के मंदिर में शनिवार बसंत पंचमी पर विशेष पूजा-अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से मूर्ति स्थापना की जाएगी। शुक्रवार को मंदिर परिसर में बनी यज्ञशाला में मां नर्मदा संस्कृत पाठशाला के प्राचार्य पं. दिलीप सोहनी व अन्य सहयोगी ब्राह्मणों ने हवन पूजन कराया। साधना केंद्र के संरक्षक संत ओमानंद शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। इस मंदिर परिसर में साधु-संतों व परिक्रमावासियों के लिए सदाव्रत केंद्र भी शुरू किया जाएगा।