उपज मंडी में आज होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन
उपज मंडी में आज होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन
भीकनगांव | वसंत पंचमी पर शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में गुर्जर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। समाज के रामेश्वर बिरला ने बताया मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सम्मेलन में 15 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।
प्रजापति समाज विवाह सम्मेलन कल
भीकनगांव | शनिवार को प्रजापति समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन होगा। समाज के किशनलाल प्रजापति ने बताया कृषि उपज मंडी में होने वाले सम्मेलन मंे 6 जोड़े शामिल होंगे।
गावशिंदे का निधन- महेश्वर | नार्मदीय ब्राह्मण समाज के संरक्षक व सेवानिवृत्त पटवारी नागेश्वर गांवशिंदे 65 वर्ष की उम्र में गुरुवार को हृदयाघात से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को नर्मदा तट पर होगा। हरिवल्लभ शास्त्री ने इसे समाज की बड़ी क्षति बताया।