पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 500 किलो वजनी बैगेज स्केनर मशीन को क्रेन की मदद से उतारा

500 किलो वजनी बैगेज स्केनर मशीन को क्रेन की मदद से उतारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेश्वर | गुरुवार सुबह 500 किलो ग्राम वजनी बैगेज स्केनर मशीन को क्रेन की मदद से पुलिस थाने में रखा गया। यह मशीन स्थाई रूप से महेश्वर में लगेगी। इस मशीन से घाट व किले में जाने वाले श्रद्धालुओं के बैग व अन्य सामान की जांच कराना होगी। इससे मशीन में लगा स्कैनर बैग से आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामग्री की पड़ताल हो सकेगी। हालांकि बुधवार को सिंहस्थ निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने आए एसपी अमित सिंह ने बाजार चौक, नर्मदा मार्ग पर पार्किंग स्थल के पास मशीन को स्थाई रूप से रखने के लिए जगह देखी। थाना प्रभारी राबर्ट गिरवाल ने बताया मशीन को व्यवस्थित स्थान पर रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...