मथुरा के कलाकार कर रहे नर्मदा मंिदर की नक्काशी
सिंहस्थ के मद्देनजर हो रहा मंिदर व छत्रियों की सफाई व मरम्मत का काम
भास्कर संवाददाता | महेश्वर
सिंहस्थ के पूर्व नर्मदा तट पर बने मंिदर व छत्रियों की सफाई व मरम्मत की जा रही है। नर्मदा घाटों का संरक्षण व संवर्धन भी हो रहा है। गुरुवार को मुख्य घाट पर बने नर्मदा मंिदर की सफाई कर झािड़यां कटाई गई। मंिदर के मुख्य भाग मंे टूटी लाल पत्थरों की मुंडेर का नए सिरे से निर्माण कराया जा रहा है।
मथुरा से आए कलाकार इस मुंडेर की नक्काशी कर रहे है। कलेक्टर नीरज दुबे के निर्देश पर आरईएस विभाग द्वारा मंिदरांे के गुंबद, मुंडेर व छत्रियों की हालत में सुधार करा रहा है। छत्रियांे के पत्थरों के बीच खुली दरारों को भी देशी मटेरियल से बंद किया जा रहा है। विभाग के सब इंजीनियर अशोक शर्मा ने बताया 4 लाख 46 हजार रुपए की लागत से नर्मदा मंिदर की मरम्मत कार्य हो रहा है। इसमे अन्य मंिदरांे की सफाई भी होगी। शर्मा ने बताया घाटों पर बने मंिदरांे व धरोहरों की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर भेजा है। स्वीकृति मिलते ही अन्य मंिदरों की मरम्मत भी होगी।
लाल पत्थरों पर नक्काशी करता कलाकार।