पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से 78 ग्रामों में भ्रमण करेगा कृषि क्रांति रथ

आज से 78 ग्रामों में भ्रमण करेगा कृषि क्रांति रथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि महोत्सव : विकासखंड स्तरीय समिति गठित मनावर कृषि उपज मंडी से शुरू होगी यात्रा

मनावर| कृषिमहोत्सव कृषि क्रांति रथ के लिए विकास खंडस्तरीय समिति गठित की गई है जिसमें अध्यक्ष एसडीएम, सचिव जनपद सीईओ, सह सचिव वरिष्ठ कृषि अधिकारी तथा सदस्य मत्सय निरीक्षक पशु चिकित्सक को बनाया गाया। समिति के सचिव एसडी माधवाचार्य ने बताया की 25 सितम्बर 20 अक्टूबर तक कृषि क्रांति रथ विकासखंड के 78 ग्रामों में भ्रमण करेगा। 25 सितंबर को मनावर कृषि उपज मंडी से क्रांति रथ यात्रा प्रारंभ होगी। जो पहले दिन डोंचा तथा अजन्दीमान पहुंचेगी। तथा रात्री विश्राम अजन्दीमान रहेगा। प्रतिदिन तीन ग्राम पंचायतों में पहुंचेगा।

कृषि क्रांति रथ के साथ पशुचिकित्सक कृषि विभाग वरिष्ठ कृषि अधिकारी तथा पशुचिकित्सक उद्यानिकी अधिकारी मत्सय निरीक्षक और कृषि वैज्ञानिक रहेंगे। ग्राम पहुंचने पर फिल्म प्रदर्शन किया जाएगा। कृषक संगोष्ठी होगी जिसमें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कृषि क्रांति रथ का स्वागत ग्रामों में अनाज से किया जाएगा।