पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर प्रतिभा निखारने के माध्यम

शिविर प्रतिभा निखारने के माध्यम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिविर प्रतिभा निखारने के माध्यम

मनावर|
शिविर प्रतिभा निखारने का माध्यम होते हैं। इनमें विभिन्न विधाओं वाले छात्र-छात्राएं एकत्रित होकर एक माला के रूप में पिरोये जाते हैं। धीरे-धीरे वे समाज में व्याप्त हो जाते हैं। शिविरों में मिली शिक्षा हमें जीवन दर्शन देती हैं जिसे हम ग्रहण कर समाज में जाते हैं और उसका अनुसरण करते हैं। समाज में भी परिवर्तन की बयार बहने लगती है। यह बात ग्राम देदला में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय आवासीय शिविर में उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जन अभियान परिषद अध्यक्ष कैलाश राठौड़ ने कही। पार्षद दिनेश सारन ने कहा शिविरों में भारतीय संस्कृति का समावेश होता है। प्राचार्य आरपीएस कुशवाह ने कहा छात्र शिविर में आकर ज्यादा निखरता है। शिविरार्थियों ने 7 दिन में किए कार्यों के बारे में बताया। संस्था के रमेश पाटीदार, अमित शर्मा, गोविंद सेन, रेगे सर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...